राज्यसभा चुनाव: नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन
राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र दस राज्यों की 37 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कल...

राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र दस राज्यों की 37 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कल...
राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र दस राज्यों की 37 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच कल यानी शुक्रवार को होगी।
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है। 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। महाराष्ट्र में सात, तमिलनाडु में छह, बिहार और पश्चिम बंगाल में पांच-पांच, ओडिशा में चार, असम में तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में दो-दो तथा हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।
तमिलमाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में DMK ने एक विशाल गठबंधन तैयार किया है, जिसमे कांग्रेस भी शामिल है। इस समझौते के मुताबिक कांग्रेस तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो आगामी राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए भी एक सीट आरक्षित की गई है। वहीं सबकी नजरें बिहार पर भी हैं।





