आज कोलकाता के धर्मतला में धरना देंगी सीएम ममता बनर्जी

  • whatsapp
  • Telegram
आज कोलकाता के धर्मतला में धरना देंगी सीएम ममता बनर्जी
X



पश्चिम बंगाल में एक ओर भाजपा सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी चुनाव आयोग के ही खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी ममता बनर्जी अपने रुख पर कायम हैं और आज कोलकाता के धर्मतला में धरने पर बैठने वाली हैं। जब से पश्चिम बंगाल में SIR शुरू हुआ, तब से राज्य की ममता बनर्जी सरकार इसका विरोध करते हुए प्रक्रिया को बाधित करती आ रही हैं। स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि पूरे मामले में देश की सर्वोच्च अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ा और न्यायिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपनी पड़ी।

वहीं भाजपा सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ पूरे राज्य में 'परिवर्तन यात्रा' निकाल रही है और ममता बनर्जी सरकार पर घुसपैठ, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर पलटवार कर रही है। आज भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ में आयोजित होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। वहीं, भाजपा नेता मनोज तिवारी भी हावड़ा जिले के बाली में परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेंगे।

Next Story
Share it