चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से...

X
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से...
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली विशेष आरक्षित ट्रेन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली से कटरा जाने वाली विशेष रेलगाड़ी संख्या 04081 अब 17 मार्च से 30 मार्च तक कुल 14 फेरों के साथ संचालित की जाएगी। वहीं कटरा से नई दिल्ली लौटने वाली रेलगाड़ी संख्या 04082 अब 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगी।
रेलवे के इस फैसले से नवरात्रि के दौरान वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Next Story