मुंबई में गैस सिलेंडर कालाबाज़ारी का भंडाफोड़
मुंबई के वरली इलाके में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी में शामिल एक गिरोह का...

मुंबई के वरली इलाके में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी में शामिल एक गिरोह का...
मुंबई के वरली इलाके में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाज़ारी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई ‘सूरज वल्लभदास चाल’ क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और उन्हें अधिक कीमत पर बेचने की शिकायतों के आधार पर की गई।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें एचपी गैस कंपनी के 6 भरे हुए और 58 खाली 5 किलो के सिलेंडर, सुपर गैस कंपनी के 64 भरे हुए 4 किलो के सिलेंडर, 19 भरे हुए 12 किलो के सिलेंडर और विभिन्न आकार के 25 खाली सिलेंडर शामिल हैं।
यह ऑपरेशन कंट्रोलर, खाद्य एवं राशनिंग कार्यालय और कार्यालय संख्या 21 के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। महाराष्ट्र सरकार की इस सख्त कार्रवाई से गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री में शामिल लोगों को कड़ा संदेश गया है।





