विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साइप्रस के विदेश मंत्री से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया...

X
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया...
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मुलाकात की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ब्रसेल्स में साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस से मिलकर खुशी हुई। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने के तरीकों पर चर्चा की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। यूरोपीय संघ और भारत के बीच जुड़ाव को आगे बढ़ाने में साइप्रस के सहयोग की हम सराहना करते हैं।
वही विदेश मंत्री आज ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात करेंगे। साथ ही डॉ. जयशंकर विदेश मामलों की परिषद की बैठक में ईयू के 27 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से बातचीत करेंगे।
Next Story





