भारत-ईरान जहाज समझौते की खबर को सरकार ने बताया गलत

  • whatsapp
  • Telegram
भारत-ईरान जहाज समझौते की खबर को सरकार ने बताया गलत
X




सरकारी सूत्रों ने उस मीडिया रिपोर्ट को पूरी तरह निराधार करार दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने भारतीय ध्वज वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन के बदले फरवरी में जब्त किए गए तीन टैंकरों को छोड़ने का अनुरोध किया।

सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारतीय और ईरानी अधिकारियों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन जहाजों का जिक्र किया गया है, वे किसी भी तरह से ईरान के स्वामित्व वाले नहीं हैं। सरकारी अधिकारियों ने मीडिया में प्रकाशित इस रिपोर्ट को "पूरी तरह से बेबुनियाद" बताया।

Next Story
Share it