ईद-उल-फितर: मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

  • whatsapp
  • Telegram
ईद-उल-फितर: मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़
X




देशभर में आज खुशी और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। रमज़ान के पाक महीने के बाद आई यह ईद, इंसानियत, त्याग और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।

सुबह से ही देशभर की मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों ने नमाज़ अदा कर देश की खुशहाली, अमन और तरक्की के लिए दुआएं मांग रहे हैं। नमाज़ के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक ओर बच्चों में भी खासा उत्साह का माहौल है वहीं बाजारों में भी ईद की चमक देखने को मिल रही है। रंग-बिरंगे परिधानों, सेवइयों की मिठास और पकवानों की खुशबू ने इस त्योहार की रौनक को और बढ़ा दिया है।

Next Story
Share it