निर्वाचन आयोग ने ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन पूरा किया
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल-ईवीएम-वीवीपैट का पहला...
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल-ईवीएम-वीवीपैट का पहला...
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-मतदाता सत्यापन पेपर ऑडिट ट्रेल-ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया है।
आयोग के बयान में कहा गया है कि इन राज्यों के साथ-साथ, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा राज्यों में उपचुनावों के लिए भी ईवीएम-वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
इन राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान होना है। पहला रैंडमाइजेशन, राष्ट्रीय और राज्य-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में, जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा ईवीएम प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से किया गया।
रैंडमाइजेशन की प्रकिया में चुनावों में प्रयोग होने वाली मशीनों का चयन संबंधित पक्षों की उपस्थिति में यादृच्छिक रूप से किया जाता है। आयोग ने कहा कि इन ईवीएम और वीवीपैट को संबंधित विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम में, इन्हीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षित रखा जाएगा।
आयोग ने यह भी बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार हो जाने के बाद, पहले और दूसरे चरण में चुनी गई ईवीएम और वीवीपैट की सूची भी चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के साथ साझा की जाएगी।





