पीएम मोदी शनिवार को जेवर में नोएडा एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 11,200 करोड़...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 11,200 करोड़...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन, भारत के वैश्विक विमानन केंद्र बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए यह हवाई अड्डा प्रवेश द्वार के रूप में काम करेगा और इससे सुगमता से विदेशों तक पहुंच सुनिश्चित होगी। इसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद दूसरे, महत्वपूर्ण हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसकी प्रारंभिक यात्री क्षमता एक करोड़ बीस लाख यात्री, प्रति वर्ष होगी। हवाई अड्डे का निर्माण पूरा होने के बाद इसकी क्षमता सात करोड़ यात्री, प्रति वर्ष तक बढ़ाए जा सकेगी। यह हवाई अड्डा उन्नत कार्गो प्रणाली से सुसज्जित है। इससे प्रति वर्ष ढाई लाख मीट्रिक टन माल की ढुलाई की जा सकेगी, जिसे लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है।





