आज से नई न्यूनतम वेतन दरें लागू, महंगाई भत्ते में किया संशोधन

  • whatsapp
  • Telegram
आज से नई न्यूनतम वेतन दरें लागू, महंगाई भत्ते में किया संशोधन
X



मध्य प्रदेश के लगभग पचास लाख श्रमिकों के लिए श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आज एक अप्रैल से नई न्यूनतम वेतन दरें लागू कर दी गई हैं। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में संशोधन किया गया है, जिससे श्रमिकों के मासिक वेतन में औसतन दो सौ चौंतीस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह नई दरें न्यूनतम वेतन अधिनियम, 1948 के तहत अधिसूचित सड़सठ श्रेणियों के श्रमिकों पर प्रभावी होंगी। इसका सीधा लाभ सरकारी विभागों में कार्यरत करीब दस लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र व उद्योगों के लगभग चालीस लाख श्रमिकों को मिलेगा।

Next Story
Share it