पुद्दुचेरी में औद्योगिक गलियारा, ब्लू इकोनॉमी हब बनाने की योजना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह

  • whatsapp
  • Telegram
पुद्दुचेरी में औद्योगिक गलियारा, ब्लू इकोनॉमी हब बनाने की योजना: भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह
X






भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पुद्दुचेरी में औद्योगिक गलियारा विकसित करने और इस केंद्रशासित प्रदेश को ब्लू इकोनॉमी हब के रूप में बढ़ावा देने की योजनाएँ चल रही हैं। पुद्दुचेरी में मन्नादिपेट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए, उन्‍होंने कहा कि एनडीए पुद्दुचेरी को पूर्ण विकसित क्षेत्र में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री अमित शाह ने कहा कि पुद्दुचेरी में एक लैपटॉप निर्माण इकाई स्थापित की गई है।

इसकी वार्षिक उत्‍पादन क्षमता 3 लाख यूनिट है। उन्होंने दावा किया कि पुद्दुचेरी में बेरोजगारी दर जो पिछली सरकार के दौरान 47 प्रतिशत तक बढ़ गई थी, एनडीए सरकार के कार्यकाल में घटकर 4 दशमलव 3 प्रतिशत रह गई है। श्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने पुद्दुचेरी को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया था, जबकि एनडीए सरकार ने केंद्र के मजबूत सहयोग से विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

Next Story
Share it