पीएम के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में रहेगा बड़ा बदलाव

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम के कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था में रहेगा बड़ा बदलाव
X





प्रधानमंत्री के देहरादून के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गणेशपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत के चलते देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे को कल से ही यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्ट रूट का उपयोग करें।

यातायात पुलिस के अनुसार देहरादून से सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला और हरिद्वार के रास्ते भी आवागमन किया जा सकेगा। दिल्ली और सहारनपुर से देहरादून आने वाले वाहनों को छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला और प्रेमनगर होते हुए शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

गढ़ी कैंट के जसवंत ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के लिए विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए शहर में सेंट ज्यूड चौक, कार्गी चौक, लालपुल, बल्लीवाला अंडरपास, सर्किट हाउस तिराहा, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा और आईएसबीटी सहित कई स्थानों को मुख्य डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान इन व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Next Story
Share it