दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही संभव

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही संभव
X




दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर संवेदनशील क्षेत्रों में सतत विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के साथ मिलकर 'लैंडस्केप्स रिकनेक्टेड' रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पहली बार यह वैज्ञानिक प्रमाण मिला है कि दिल्ली–देहरादून आर्थिक कॉरिडोर पर बनाए गए अंडरपास का इस्तेमाल वन्यजीव कर रहे हैं। 18 किलोमीटर के इलाके में कैमरा ट्रैप और ऑडियो रिकॉर्डर लगाकर वन्य जीवों की मूवमेंट का अध्ययन किया गया। 1 लाख 11 हजार से ज्यादा तस्वीरें रिकॉर्ड की गईं।

18 वन्य जीव प्रजातियों की 40 हजार से ज्यादा तस्वीरें रिकॉर्ड हुईं। नीलगाय.. चीतल.. साम्भर और गोल्डन जैकल जैसे जीवों की तस्वीरें बड़ी संख्या में रिकॉर्ड की गई हैं। जंगल के बीच बने इस एनिमल अंडरपास से हाथियों के झुंड भी 60 बार सुरक्षित रूप से गुजरे। यह कॉरिडोर न सिर्फ वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाएं भविष्य में विकास और संरक्षण के बीच संतुलन बनाने का मजबूत उदाहरण बनेंगी।

Next Story
Share it