हिमाचल दिवस: पीएम मोदी और गृह मंत्री ने हिमाचल के लोगों को दी बधाई

  • whatsapp
  • Telegram
हिमाचल दिवस: पीएम मोदी और गृह मंत्री ने हिमाचल के लोगों को दी बधाई
X




आज हिमाचल दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी ने हिमाचल के लोगों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

शांति, सरलता और 'अतिथि देवो भव' की परंपरा के लिए प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश विकास और सुशासन के पथ पर भी अग्रसर हो, यह कामना करता हूँ। ब्रजेश्वरी माता से प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना है।

Next Story
Share it