पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा: विष्णुपुर में चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा: विष्णुपुर में चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित
X



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के विष्णुपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के लक्ष्यों और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकसित भारत में बेटियों की भूमिका का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि संविधान का गला घोंटने वाली, घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली टीएमसी महिला को अधिकार देना नहीं चाहती है। इसलिए टीएमसी और कांग्रेस ने साथ मिलकर साजिश रची और महिला का अधिकार छीनने का काम किया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि 4 मई को नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे। तब प.बंगाल से भ्रष्टाचार, सिंडिकेट सबका सफाया होगा और केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं राज्य में लागू होंगी और गुंडे जेल के अंदर।

Next Story
Share it