उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे

  • whatsapp
  • Telegram
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन श्रीलंका दौरे पर कोलंबो पहुंचे
X



उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका पहुंच गए हैं। यह उनकी श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

इस दौरान उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका और प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या से मुलाकात करेंगे। वे श्रीलंका के अन्य नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।

श्रीलंका, भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘विजन महासागर’ का महत्वपूर्ण साझेदार माना जाता है। यह दौरा भारत और श्रीलंका के रिश्तों को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

इस दौरे के दौरान कोलंबो से लेकर नुवारा एलिया तक कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संगम देखने को मिलेगा।

Next Story
Share it