भारत और श्रीलंका के बीच तेल पाइपलाइन लिंक पर हुई चर्चा

  • whatsapp
  • Telegram
भारत और श्रीलंका के बीच तेल पाइपलाइन लिंक पर हुई चर्चा
X



उपराष्‍ट्रपति सी.पी.राधाकृष्‍णनन और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दोनों देशों के बीच प्रस्‍तावित तेल पाईप लाइन पर विचार- विमर्श किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कोलंबो में बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत में त्रिकोंमाली में ऊर्जा केन्‍द्र परियोजना और गैस पाइपलाइन लिंक के प्रस्‍ताव पर विचार हुआ।

श्री मिसरी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने, आवासीय परियोजना और मछुआरों के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक के दौरान श्री राधाकृष्‍णनन ने भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और द्विपक्षीय विकास सहयोग पर बल दिया।

उपराष्‍ट्रपति राधाकृष्‍णनन श्रीलंका के तमिल दल और भारतीय मूल के तमिल दल के नेताओं से भी मिले। तमिल दलों ने चक्रवात दित्‍वाह के बाद 45 करोड़ डॉलर के पुनर्वास और राहत पैकेज के लिए भारत सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया।

Next Story
Share it