बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी और स्टालिन से माफी की मांग की

  • whatsapp
  • Telegram
बीजेपी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी और स्टालिन से माफी की मांग की
X






केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन से माफी मांगने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्‍होंने आरोप लगाया कि भारत की जनता द्वारा लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान करके कांग्रेस और डीएमके ने एक नया निम्न स्तर हासिल कर लिया है।

श्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया कि इस बयान से कांग्रेस और डीएमके ने 14 करोड़ भारतीयों, जिनमें 8 करोड़ तमिल नागरिक भी शामिल हैं, का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले कांग्रेस और डीएमके के चुनावी भाग्य को नहीं बदलेंगे।

Next Story
Share it