आतंक के सामने देश कभी नहीं झुकेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश किसी भी तरह के आतंक के सामने कभी न हीं झुकेगा और आतंकवादियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। पिछले वर्ष...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश किसी भी तरह के आतंक के सामने कभी न हीं झुकेगा और आतंकवादियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी। पिछले वर्ष...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश किसी भी तरह के आतंक के सामने कभी न हीं झुकेगा और आतंकवादियों की साजिशें कभी सफल नहीं होंगी।
पिछले वर्ष आज ही के दिन हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना के पीड़ितों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत एकजुट है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने दशकों तक सीमा पार आतंकवाद का सामना किया है, लेकिन आज उसकी प्रतिक्रिया दृढ़, निर्णायक और अडिग है।
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र उनके प्रियजनों और परिवारों के असहनीय दर्द की घड़ी में उनके साथ है।
सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने दृढ़ कार्रवाई से यह प्रदर्शित किया है कि देश के लोगों को नुकसान पहुंचाने या उसकी एकता को भंग करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता और स्पष्टता से सामना किया जाएगा।





