निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान के बाद की प्रक्रिया के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद एक नया दिशानिर्देश जारी किया है। मतदान सम्पन्न होने के बाद निगरानी कैमरा और...

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद एक नया दिशानिर्देश जारी किया है। मतदान सम्पन्न होने के बाद निगरानी कैमरा और...
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद एक नया दिशानिर्देश जारी किया है। मतदान सम्पन्न होने के बाद निगरानी कैमरा और वीडियो डेटा को संभालने के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशानिर्देशों के तहत मतदान केन्द्र के कैमरों में इस्तेमाल किए गए एस.डी. कार्ड को मतदान सम्पन्न होने के तुरन्त बाद नहीं निकाला जा सकता है। इन कैमरों को सेक्टर अधिकारी की निगरानी में रखा जाना चाहिए। इन एस.डी. कार्ड्स को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में नामित डेटा संग्रह और प्राप्ति केंद्र पर ही निकाला जा सकता है। मतदान के दौरान लिए गए सभी वीडियो फुटेज को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संरक्षित किया जाना चाहिए। मतदान दल या बूथ स्तरीय अधिकारी के सभी सदस्य कैमरा उपकरण को पूरी तरह हटाए जाने तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगे।
इस बीच, दूसरे चरण के मतदान के लिए वेबकास्टिंग का ट्रायल आज सुबह दस बजे शुरू होगा। यह अभ्यास तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल सम्पन्न हुआ। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 4 मई को होगी।





