चारधाम यात्रा में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्दालुओं ने किए दर्शन
प्रदेश में चारधाम यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों की ओर पहुंच रहे हैं। अब तक दो लाख...

प्रदेश में चारधाम यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों की ओर पहुंच रहे हैं। अब तक दो लाख...
प्रदेश में चारधाम यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों की ओर पहुंच रहे हैं। अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि अब तक एक लाख चौबीस हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुगम और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।
गुरुग्राम से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि उन्हें बाबा केदार के दर्शन सुगमता से हुए। उन्होंने यात्रा मार्ग और धाम परिसर में स्वच्छता, शौचालय सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस बीच, यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण का सिलसिला लगातार जारी है। कल शाम तक 23 लाख 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम सहित हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। जिसमें सर्वाधिक, आठ लाख से अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए किए गए हैं।





