कैट ने भारत-न्यूज़ीलैंड एफटीए का किया स्वागत
कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स - कैट ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हुए मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया है। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय...

कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स - कैट ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हुए मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया है। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय...
कन्फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स - कैट ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हुए मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत किया है। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत को वैश्विक व्यापार का केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय व्यापारियों, उद्योगों और उद्यमियों के लिए वैश्विक अवसरों के नए द्वार खोलेगा साथ ही सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के अवसर भी प्राप्त होंगे।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता विशेष रूप से भारत के श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे टेक्सटाइल, परिधान, फुटवियर, इंजीनियरिंग उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड को 100 प्रतिशत शुल्क मुक्त पहुंच प्रदान करेगा जिससे भारतीय निर्यात को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।





