बिश्केक: राजनाथ सिंह ने ‘विक्ट्री स्क्वायर’ पर अर्पित की पुष्पांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। दौरे के...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। दौरे के...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं। दौरे के दौरान उन्होंने बिश्केक स्थित ‘ विक्ट्री स्क्वायर ’ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों में भारत, रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, अंतरराष्ट्रीय शांति और सदस्य देशों के बीच रक्षा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
किर्गिस्तान रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा था कि भारत वैश्विक शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से रखेगा और आतंकवाद व चरमपंथ के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति दोहराएगा। उन्होंने यह भी बताया कि वह बैठक के दौरान विभिन्न देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और बिश्केक में भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं। ऐसे में सदस्य देश क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और संघर्षों के प्रभाव को कम करने के उपायों पर भी विचार करेंगे।





