भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत पर जनता का आभार जताया
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में...

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में...
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में महानगरपालिका, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में शानदार जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव परिणामों ने गुजरात और भाजपा के बीच के बंधन को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए जनता ने सुशासन की राजनीति को चुना है। प्रधानमंत्री ने गुजरात की जनता को आश्वासन दिया कि भाजपा आने वाले समय में और भी अधिक मेहनत करेगी और राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
प्रधानमंत्री ने जमीनी स्तर पर गुजरात पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते रहे हैं और यही गुजरात में भाजपा की बार-बार की सफलता का कारण है।





