देश की महिलाएं विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ हैं : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

  • whatsapp
  • Telegram
देश की महिलाएं विकसित भारत का सबसे मजबूत स्तंभ हैं : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
X





प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश को महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने विपक्षी दलों पर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुडे विधेयक को समर्थन नहीं देकर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। श्री मोदी आज शाम वाराणसी में महिला सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार देश के नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि वे इस विधेयक को पारित कराने के प्रयास जारी रखेंगे। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने देश की महिलाओं के हित में बहुत कुछ किया है। उन्‍होंने सुकन्‍या समृद्धि योजना, जन-धन खातों, पीएम आवास योजना, लखपति दीदी और आयुष्‍मान भारत योजना का उल्‍लेख किया।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी वंशवादी पार्टियां संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें बढ़ाना नहीं चाहती।

हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि वाराणसी दौरे में प्रधानमंत्री ने छह हजार तीन सौ 50 करोड़ रूपए की विभिन्‍न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्‍यास किया।

Next Story
Share it