‘मेक इन इंडिया’ के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में भारत विश्वसनीय भागीदार बन रहा: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेलवे, इलेक्टॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया...

रेलवे, इलेक्टॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया...
रेलवे, इलेक्टॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया विज़न के तहत विश्व स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण में विश्वसनीय भागीदार के रूप में सामने आ रहा है। श्री वैष्णव ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ विशाखापट्टणम में गूगल क्लाउड इंडिया एआई हब की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि देश, व्यापक स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, सेमीकंडक्टर और उन्नत चिप निर्माण तथा एआई प्रौद्योगिकी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन अब देश का एकमात्र, सबसे ज्यादा निर्यात होने वाला उत्पाद बन गया है। यह देश की इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के विनिर्माण क्षमता और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती को दर्शाता है।
श्री वैष्णव ने निवेश के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों से भारत को विकसित और मजबूत भागीदार के रूप में चुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर अभियान के अंतर्गत देश में दो विनिर्माण इकाईयों में सेमीकंडक्टर का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है। श्री वैष्णव ने एआई इंडिया अभियान के अंतर्गत भविष्य की ढांचागत परियोजनाओं में ऊर्जा क्षमता बढ़ाने और पानी की खपत कम करने के लिए साझा शोध अभियानों पर भी बल दिया।





