प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार जिले की दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त

  • whatsapp
  • Telegram
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार जिले की दुर्घटना पर किया दुख व्यक्त
X



भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिवंगतों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के समुचित उपचार के लिए 50-50 हजार की राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुये कहा कि बुधवार को इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभागायुक्त और आईजी को घायलों की उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश भी दिए हैं। सभी घायलों का उपचार निरूशुल्क किया जाएगा।

Next Story
Share it