विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी जमैका की समकक्ष कामिना जॉनसन स्मिथ से मुलाकात की

  • whatsapp
  • Telegram
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी जमैका की समकक्ष कामिना जॉनसन स्मिथ से मुलाकात की
X



विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जमैका की समकक्ष कामिना जॉनसन स्मिथ और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने भारत और जमैका के बीच साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, डिजिटल पर्यटन, खेल, मनोरंजन, अवसंरचना, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय मुद्दों में संबंधों को आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ. जयशंकर ने जमैका के उद्योग और व्यापार जगत के नेताओं से भी बातचीत की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-जमैका व्यापार संबंधों को और गहरा करने की आवश्यकता तब और भी बढ़ जाती है जब दुनिया भर के देश विविधता ला रहे हैं और विश्वसनीय साझेदारों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय और क्षेत्रीय दोनों ही दृष्टिकोण से दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग की संभावनाओं का और अधिक सक्रियता से तलाशने की आवश्यकता है।

Next Story
Share it