पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौते पर की समीक्षा बैठक

  • whatsapp
  • Telegram
पीयूष गोयल ने मुक्त व्यापार समझौते पर की समीक्षा बैठक
X




वाणिज्य और व्यापार मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) की प्रगति का आकलन करने के लिए प्रमुख अधिकारियों और मुख्य वार्ताकारों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

वाणिज्य मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि भारत के मुक्त व्यापार समझौतों की प्रगति का आकलन करने के लिए प्रमुख अधिकारियों और मुख्य वार्ताकारों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

भारत से निर्यात करने के लिए अधिक व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और विश्व स्तरीय उत्पादों के निर्यात की देश की क्षमता को और अधिक बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही, वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की स्थिति को मजबूत करने के अवसरों का भी पता लगाया गया।

Next Story
Share it