सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई

  • whatsapp
  • Telegram
सुप्रीम कोर्ट में नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सुनवाई
X




सुप्रीम कोर्ट आज संशोधित नागरिकता अधिनियम, 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज से अंतिम सुनवाई शुरू करेगा। कोर्ट आईयूएमएल की प्रमुख याचिका सहित 200 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।

सीएए का उद्देश्य हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन और पारसी समुदायों से संबंधित उन प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है जो 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत में आए थे।

पिछली सुनवाई में प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने 2019-2020 से लंबित याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई के संबंध में प्रक्रियात्मक निर्देश जारी किए थे। पीठ याचिकाकर्ताओं की दलीलों पर डेढ़ दिन तक सुनवाई करेगी और केंद्र को अपनी दलीलें पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया जाएगा। पीठ 12 मई को याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर लेगी।

Next Story
Share it