इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ रहा है: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। वे नई दिल्ली में...

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। वे नई दिल्ली में...
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। वे नई दिल्ली में आयोजित एक निजी ऑटो सम्मेलन में बोल रहे थे। श्री गडकरी ने कहा कि जीवाश्म ईंधन के सर्वोत्तम विकल्पों के उपयोग और जनता के बीच इसके प्रचार-प्रसार के लिए व्यापक शोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण हो रहा है।
श्री गडकरी ने कहा कि भारतीय उद्योग जैव द्रव्यमान से बायो-सीएनजी बनाने पर भी काम कर रहे हैं। वैकल्पिक ईंधन के उत्पादन में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए श्री गडकरी ने कहा कि किसानों की भूमिका केवल खाद्य उत्पादकों तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि वे ऊर्जा़, बिटुमेन और हाइड्रोजन के उत्पादक भी बन गए हैं।





