रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में होंगे शामिल

  • whatsapp
  • Telegram
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में होंगे शामिल
X




रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान आज जयपुर में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन के दूसरे संस्करण में शामिल होंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, नए क्षेत्रों में सैन्य क्षमता

विषय पर आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है।

सम्मेलन में साइबर, अंतरिक्ष और मनोवैज्ञानिक युद्ध जैसे उभरते क्षेत्रों की चुनौतियों पर चर्चा होगी। साथ ही भविष्य के लिए मजबूत और आधुनिक सैन्य क्षमता विकसित करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस दौरान स्वदेशी तकनीक से विकसित आधुनिक सैन्य प्रणालियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। भविष्य के युद्ध और रणनीतियों से जुड़े नए सिद्धांत भी जारी किए जाएंगे।

Next Story
Share it