पटना पहुंचे अमित शाह, आज होगा बिहार मंत्रिमंडल विस्तार

  • whatsapp
  • Telegram
पटना पहुंचे अमित शाह, आज होगा बिहार मंत्रिमंडल विस्तार
X




पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर बिहार सरकार के वरिष्ठ नेताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे मौर्य होटल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि मौर्य होटल में भाजपा नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम रणनीति पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, नए मंत्रियों के नामों पर भी इसी बैठक में अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

गौरतलब है कि बिहार सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार सात मई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति प्रस्तावित है।

Next Story
Share it