पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की

  • whatsapp
  • Telegram
पीएम मोदी ने चंद्रबाबू नायडू के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की
X




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने हैदराबाद दौरे के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि चंद्रबाबू नायडू गारू से मिलना और इतने विविध विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा ही सुखद होता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से उनके आवास पर मुलाकात की। एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए पीएम ने लिखा- पवन कल्याण और उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही पीएम ने लिखा कि पवन कल्याण का हालचाल पूछा और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Next Story
Share it