गुजरात: पीएम मोदी का जामनगर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
गुजरात: पीएम मोदी का जामनगर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत
X




प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में एक जनसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह ने पीएम का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम ने विकास के मार्ग पर गुजरात की शानदार गति को सराहा।

पीएम ने अपने सम्बोधन में बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का भी ज़िक्र किया। प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित अमृत महोत्सव समारोह की भी चर्चा की। पीएम सोमवार को इस समारोह में शामिल होंगे।

पीएम का जामनगर में भव्य स्वागत हुआ। पीएम के अभिनन्दन के लिए भारी जनसमूह उमड़ा। पीएम ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और इस प्रेम के लिए आभार जताया।


Next Story
Share it