अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों को दी शुभकामनाएं
आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है...

आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है...
आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। आधुनिक नर्सिंग के संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय है हमारी नर्सें, हमारा भविष्य।
ये दिन विश्वभर में नर्सिंग पेशेवरों के लिए बेहतर सहायता, सुरक्षा और संसाधनों की आवश्यकता को बताता है। यह दिन रोगियों की देखभाल, सामुदायिक स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान को दर्शाता है।
इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने नर्सों को देश की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ और आशा का स्तंभ बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि प्रत्येक नर्स पीड़ित लोगों के लिए आशा का स्तंभ है। उन्होंने कहा कि नर्सों की निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण ही स्वस्थ भारत की सच्ची नींव है। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि नर्सें देश की स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करती हैं और राष्ट्रीय प्रगति को गति प्रदान करती हैं। श्री नड्डा ने नागरिकों से निस्वार्थ भाव से सभी की सेवा करने वाली नर्सों का सम्मान करने, उनकी रक्षा करने और उन्हें सशक्त बनाने का आग्रह किया।





