सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में सात शहरों से दस आरोपियों को गिरफ्तार किया
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में दस...

X
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में दस...
केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले 24 घंटों में सीबीआई ने पांच जगहों पर तलाशी अभियान में कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए। अब तक की जांच में परीक्षा से जारी हुए रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न पत्रों के वास्तविक स्रोत का पता चला है। प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
जांच एजेंसी ने इस मामले में आरसीसी कोचिंग संस्थान के मालिक प्रोफेसर शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। यह संस्थान छात्रों को नीट स्नातक परीक्षा की कोचिंग देता है। वह राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी से जुड़े रसायन विज्ञान के लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी के भी करीबी हैं।
Next Story





