भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने को देश के लिए गौरव बताया

  • whatsapp
  • Telegram
भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने को देश के लिए गौरव बताया
X





भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष सम्मान, रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया जाना प्रत्‍येक देशवासी के लिए अत्यंत गर्व की बात है। नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को प्राप्त होने वाला 31वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत उपलब्धि की पहचान नहीं है, बल्कि वैश्विक मंच पर 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता और उत्कृष्टता को स्थापित करने का प्रतीक है।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान, संयुक्त अरब अमीरात-यू.ए.ई. ने एक समझौता किया। इसके अंतर्गत वह भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को 30 अरब बैरल तक बढ़ाएगा। इसके अलावा, यू.ए.ई. की एक कंपनी ने भारत में पांच अरब डॉलर के निवेश की घोषणा भी की है। श्री मोदी के प्रयासों के कारण चोल काल की तांबे की प्लेटें नीदरलैंड्स से भारत को वापस मिल रही हैं।

Next Story
Share it