न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से संबंधित आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी अपनी रिपोर्ट

  • whatsapp
  • Telegram
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से संबंधित आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी अपनी रिपोर्ट
X




न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से संबंधित आरोपों की जांच कर रही न्यायाधीश जांच समिति ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यह रिपोर्ट न्यायाधीश जांच अधिनियम, 1968 के अंतर्गत वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट को जल्‍द ही संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने पिछले वर्ष 12 अगस्त को इस समिति का गठन किया गया था। न्यायाधीश जांच समिति के अध्‍यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार के साथ बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी. वी. आचार्य ने श्री बिरला को न्यायाधीश जांच समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Next Story
Share it