केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल से कनाडा की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से भारतीय व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ कनाडा की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया...

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से भारतीय व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ कनाडा की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया...
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल कल से भारतीय व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ कनाडा की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि श्री गोयल ओटावा और टोरंटो में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते-सीईपीए पर चल रही बातचीत को आगे बढ़ाना है। इस समझौते के लिए नियम और शर्तें इस साल मार्च में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा के दौरान तय की गई थीं। बातचीत का पहला दौर मार्च में वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था और दूसरा दौर 8 मई को संपन्न हुआ।
श्री गोयल की यात्रा के दौरान बातचीत का एक और दौर ओटावा में आयोजित किया जाएगा। दोनों पक्ष इस वर्ष के अंत तक एक संतुलित और आपसी हित के समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं। दोनों देशों का साझा लक्ष्य वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 70 अरब कनाडाई डॉलर तक पहुँचाना है।





