राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह, राजस्थान की तीन हस्तियों का सम्मान

  • whatsapp
  • Telegram
राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह, राजस्थान की तीन हस्तियों का सम्मान
X



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में कला, साहित्य, खेल, लोकसेवा और समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने राजस्थान के समाजसेवी स्वामी ब्रह्मदेव, कलाकार गफरूद्दीन मेवाती जोगी और तगाराम भील को पद्मश्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने अभिनेता धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण और पीयूष पांडे को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया। गौरतलब है कि इस वर्ष 131 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था। जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं।

Next Story
Share it