अमेरिका के विदेश मंत्री मार्काे रूबीयो ने आगरा पहुंच कर किया ताजमहल का दीदार
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबीयो ने आज आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। उनके साथ उनकी पत्नी और उच्च प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। आगरा पहुंचने...
X
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबीयो ने आज आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। उनके साथ उनकी पत्नी और उच्च प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। आगरा पहुंचने...
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबीयो ने आज आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। उनके साथ उनकी पत्नी और उच्च प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। आगरा पहुंचने पर उनका स्वागत जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने किया।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबीयो ने करीब 40 मिनट तक ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल भ्रमण के दौरान उन्होंने पत्नी के साथ डायना बेंच पर फोटो सेशन कराया। साथ ही गाइड से ताजमहल के इतिहास, निर्माण और पच्चीकारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने स्मारक की खूबसूरती की जमकर प्रशंसा की। श्री रूबियो ने विजिटर बुक पर इस इमारत की खूबसूरती देखने का अवसर दिए जाने पर आभार जताया।
Next Story





