NSA अजीत डोभाल मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

  • whatsapp
  • Telegram
NSA अजीत डोभाल मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
X




राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विद्यालय में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। RRU के पांचवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अजीत डोभाल को सम्मानित किया। ये सम्मान उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके अद्वितीय योगदान की मान्यता के तौर पर दिया गया है।

इस दौरान डोभाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्र के मनोबल और उसके नागरिकों की जागरूकता पर निर्भर करती है। उन्होंने इसे केवल सैन्य शक्ति या तकनीकी क्षमता से परिभाषित नहीं किया, बल्कि इसे एक सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में समझने की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है।


Next Story
Share it