PM मोदी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया 'कैच द रेन' अभियान...

  • whatsapp
  • Telegram
PM मोदी ने विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया कैच द रेन अभियान...
X



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जल शक्ति अभियान 'कैच द रेन' को लांच किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब हम तेज़ विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं तो ये प्रभावी जल प्रबंधन के बिना संभव ही नहीं है।

भारत के विकास का विजन, भारत की आत्मनिर्भरता का विजन, हमारे जल स्रोतों, हमारी जल कनेक्टिविटी पर निर्भर है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन-बेतवा लिंक परियोजना से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

यह अभियान देश के सभी शहरी व ग्रामीण इलाकों में शुरू होगा। इसके तहत वर्षा के पानी को बचाने का लक्ष्य है। यह अभियान 22 मार्च से 30 नवंबर तक चलेगा। इस मिशन की शुरुआत जन आंदोलन के तौर पर की जाएगी ताकि जमीनी स्तर पर लोग इसमें शामिल हो पानी बचा सकें।

इसके लिए प्रधानमंत्री ने रविवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा, 'कल विश्व जल दिवस के मौके पर केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के लिए ऐतिहासिक एमओए पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से बुदेलखंड के लोगों को सहायता मिलेगी।'

अराधना मौर्या

Next Story
Share it