PM मोदी के बांग्लादेश दौरे से पहले मचा बवाल, ढाका विश्वविद्यालय में हुआ विरोध प्रदर्शन...

  • whatsapp
  • Telegram
PM मोदी के बांग्लादेश दौरे से पहले मचा बवाल, ढाका विश्वविद्यालय में हुआ विरोध प्रदर्शन...
X



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान वो बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस और बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती समारोह में भी शिरकत करेंगे. बांग्लादेश मार्च 26, 1971 को स्वतंत्र हुआ था। हालांकि कोरोना के प्रकोप के बाद पीएम की यह पहली विदेश यात्रा होगी. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना खुद हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय पीएम का स्वागत करेंगी. लेकिन जहां एक तरफ बांग्लादेश पीएम मोदी के स्वागत को तैयार है, तो वहीं दूसरी तरफ वहां पाकिस्तान का समर्थन करने वाले व कट्टर इस्लामी समूहों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

इस यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए नए समझौते पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री, गोपालगंज जिले के तुंगीपारा में मौजूद बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की समाधि पर जाने वाले पहले भारतीय गणमान्य व्यक्ति होंगे. बांग्लादेश व्यापार और वाणिज्य में वृद्धि के लिए भारत के साथ संपर्क बढ़ाना चाहता है. इस परिप्रेक्ष्य में बांग्लादेश आगामी शिखर सम्मेलन के दौरान संपर्क और वाणिज्यिक मामलों पर जोर देगा.

बता दें कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर छात्रों के दो गुट में झड़प भी हुई. 'प्रगतिशील छात्र जोट' ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के खिलाफ ढाका यूनिवर्सिटी के 'टीचर्स स्टूडेंट सेंटर' के सामने विरोध-प्रदर्शन का आयोजन किया था. लेकिन तभी 'छात्र लीग' ने हमला बोल दिया और विरोधियों को पकड़-पकड़ कर पीटा. इस झड़प में कई छात्र नेता घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए ढाका के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it