PM मोदी ने किया आदि महोत्सव' का उद्घाटन….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया. इस मौके पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया. इस मौके पर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकार का जोर जनजातीय आर्ट्स को प्रमोट करने जनजातीय युवाओं के स्किल को बढ़ाने पर भी है.
आदि महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (File Photo)
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने सांस्कृतिक प्रकाश से विश्व का मार्ग दर्शन करता है. इस दौरान जनजातीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. पीएम ने आगे कहा कि आदिवासी हितों के लिए काम करने वाली संस्थाओं को मैं इसके आयोजन के लिए बधाई देता हूं.
इस बार बजट में पारंपरिक कारीगरों के लिए पीएम-विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा भी की गई है. उन्होंने कहा कि पीएम-विश्वकर्मा के तहत आपको (आदिवासियों) आर्थिक सहायता दी जाएगी, स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी. अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए सपोर्ट किया जाएगा. सरकार इस दिशा में भी लगातार काम कर रही है. यह विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार देश ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है. आदिवासी समाज को लेकर आज देश जिस गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है. आजादी के अमृत महोत्सव में आदि महोत्सव देश की आदि विरासत की भव्य प्रस्तुति कर रहा है. 21वीं सदी का भारत, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रहा है. देश कैसे समानता और समरसता को प्राथमिकता दे रहा है.
[मनीष सिंह]





