PM मोदी आज शौर्य यात्रा में लेंगे हिस्सा, सोमनाथ मंदिर में करेंगे पूजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात यात्रा का आज दूसरा दिन है। पीएम आज सुबह करीब 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात यात्रा का आज दूसरा दिन है। पीएम आज सुबह करीब 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुजरात यात्रा का आज दूसरा दिन है। पीएम आज सुबह करीब 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है।
इस यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्माक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा। इसके बाद करीब 10 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। इसी कड़ी में पीएम सुबह 11 बजे करीब सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे।
1026 ईस्वी में सोमनाथ पर किए गए पहले आक्रमण के एक हजार वर्ष पूरे हो जाएंगे। आज, एक हजार वर्ष बाद भी सोमनाथ मंदिर पूरी शान के साथ अडिग खड़ा है। भारत के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ का भारत की ऐतिहासिक संस्कृति में सर्वोच्च स्थान है।





