SIR अपडेट: अब तक 50.95 करोड़ से अधिक फॉर्म वितरित किए गए

  • whatsapp
  • Telegram
SIR अपडेट: अब तक 50.95 करोड़ से अधिक फॉर्म वितरित किए गए
X




देश के नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR का काम जारी है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि SIR प्रक्रिया के तहत 50करोड़ 95 लाख से ज़्यादा यानि 99.95% एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। वहीं लगभग 50 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉर्म डिजिटाइज़ किए गए हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, गोवा और लक्षद्वीप में गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत वितरण सबसे पहले हुआ है। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ 43 लाख से ज़्यादा और पश्चिम बंगाल में 7 करोड़ 66 लाख से ज़्यादा फॉर्म वितरित किए गए। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 5 करोड़ 74 लाख, राजस्थान में 5 करोड़ 46 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्र बांटे गए। इसके अलावा पुडुचेरी में 10 लाख 21 हजार से ज्यादा एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए।

Next Story
Share it