Twitter ने उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के निजी हैंडल से ब्लू टिक हटाया.....
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने भारत के उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के हैंडल को 'Unverified' की श्रेणी में डालते हुए...

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने भारत के उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के हैंडल को 'Unverified' की श्रेणी में डालते हुए...
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter ने भारत के उप-राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के हैंडल को 'Unverified' की श्रेणी में डालते हुए ब्लू टिक हटा दिया है। इससे पहले एम वेंकैया नायडू के ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक का निशान था, जो अब नहीं है। मुंबई भाजपा के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने कहा कि Twitter की ये हरकत सीधा भारत के संविधान का अपमान है। इसी तरह अन्य नेताओं ने भी Twitter का विरोध किया।
बता दें ट्विटर ने हाल ही में अपनी ब्लू टिक वेरीफिकेशन प्रोसेस को दोबारा शुरू किया है और इसके साथ ही उसने पुराने हैंडल्स को क्रॉस-चेक करते हुए ब्लू बैज को हटाना शुरू किया है। इसी के तहत एम. वेंकैया नायडू के ट्विटर हैंडल @MVenkaiahNaidu पर अब ब्लू बैज नजर नहीं आ रहा है।
बता दें कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के पर्सनल ट्विटर अकाउंट पर 1.3 मिलियन फॉलोवर हैं। उन्होंने आखिरी ट्वीट 23 जुलाई 2020 को किया था। ट्विटर पर वेंकैया नायडू का अकाउंट अगस्त 2013 से है। नायडू उपराष्ट्रपति बनने से पहले भाजपा के बड़े प्रभावी नेता के रूप में जाने जाते थे।
वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रहे। पक्ष विपक्ष दोनों इनका बड़ा आदर करते हैं। फिलहाल ट्विटर सरकारी कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन, समाचार संगठन और पत्रकार, मनोरंजन, खेल और निर्यात, कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के खास अकाउंट्स को वैरिफाई करता है। कहा जा रहा है कि इस ब्लू टिक का मकसद यूजर्स के बीच में भरोसा तैयार करना होता है।
अराधना मौर्या





