UP के 7 जिलों में वैक्सीनेशन अभियान की हुई शुरुआत, 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों को आज से लगेगी वैक्सीन....
कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश में बड़ा अभियान आज से शुरू हो गया है। देश के साथ प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों के लिए आज से...

कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश में बड़ा अभियान आज से शुरू हो गया है। देश के साथ प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों के लिए आज से...
कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ देश में बड़ा अभियान आज से शुरू हो गया है। देश के साथ प्रदेश में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों के लिए आज से कोविड-19 टीकाकरण का बड़ा अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके इतर कुछ राज्य ने खुराकों की कमी का हवाला देकर तीसरे चरण के वैक्सीनेशन अभियान की तारीख को आगे बढ़ा दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश में नौ हजार से अधिक एक्टिव केस वाले सात जिलों में आज से टीकाकरण होगा।
इसके लिए लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। सरकारी प्रवक्ता में बताया गया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अवंती बाई अस्पताल में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराने के अभियान की शुक्रवार रात समीक्षा की और हैदराबाद से टीके की खेप मंगाई गई।
राज्य सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविड-19 टीका कराने का फैसला किया था और बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीके की चार से पांच करोड़ खुराक खरीदने के लिए वैश्विक निविदा जारी करने का फैसला किया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक को टीके की 50-50 लाख खुराक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 1.23 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।
इसमें 1.01 करोड़ वे लोग हैं जिन्होंने पहली खुराक ली और 22.33 लाख से अधिक लोगों ने दूसरी खुराक ली है। उन्होंने सभी पात्रों से कोविड-19 से प्रतिरक्षा हेतु टीका लगवाने का अनुरोध किया।
अराधना मौर्या





